फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां घायल, हंगामा

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के देवारा खुर्द मार्ग पर के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने बुधवार को दोपहर एक महिला अपने सात वर्षीय बेटे को स्कूल से लिवाकर स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी डंपर में फंसकर करीब पांच मीटर दूर तक घिसटती चली गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार बेेटे की मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने डंपर समेत चालक को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें