कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में शनिवार को हाईस्कूल व इंटर के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक प्रभात शुक्ला व सह प्रबंधक विराट शुक्ला ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य सुषमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।