फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : शिव मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे

शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Feb 2026 11:59 PM IST

महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। सभी शिव मंदिरों में शनिवार की शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिरों में बाबा का भव्य दरबार सजाया गया है। रविवार को तड़के से भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए उमड़ेगी। हर ओर हर-हर महादेव व बम-बम महादेव के जयकारे गूंजेंगे। वहीं, गोपीनाथपुरम से भगवान शंकर की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभी शिव मंदिरों में शनिवार को साज-सज्जा का काम कराते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिरों के आसपास पूजन सामग्री व प्रसाद की दुकानें सज गई हैं। सीताराम कॉलोनी स्थित बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर को फूलों व बिजली की रंग-बिरंगी झालकों से सजाया गया है। यहां रविवार को बड़ी संख्या श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने को पहुंंचेंगे। अन्य शिव मंदिरों को भी सजाया गया है। पालिका के स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के चलते शनिवार को ही नगर के बालू घाट, आनंद घाट पर साफ-सफाई कराने के साथ ही महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के स्थान बना दिए गए है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी शिव मंदिरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें