फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दुर्गा महोत्सव की धूम, धनुची नृत्य करती महिलाएं

शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Sep 2025 11:22 AM IST

शहर में दुर्गा महोत्सव की धूम है। कई इलाकों में भव्य पंडालों में मां दुर्गा विराजमान हैं। श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अशोकनगर, अर्मापुर, नानाराव पार्क, शास्त्रीनगर और कल्याणपुर समेत पूरे शहर में उत्सव सा माहौल है। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भक्तों को महाभोग के रूप में विशेष प्रसाद भी मिल रहा है। साउथ कानपुर दुर्गा पूजा समिति की ओर से 84वें दुर्गोत्सव के दूसरे दिन रविवार को अशोकनगर में मां का आमंत्रण और अधिवास पूजन हुआ। मीडिया प्रभारी पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि इस दाैरान स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता हुई। संचालन देवांकिता बनर्जी ने किया। निर्णायक अपर्णा मुखर्जी रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें