भीतरगांव विकासखंड क्षेत्र के सीमावर्ती कीसाखेड़ा गांव में बुधवार को बुखार से तीसरी मौत होने के बाद गुरुवार को जिला मलेरिया अधिकारी की देखरेख में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। कैंप में पहुंचे 37 रोगियों का रक्त सैंपल मलेरिया तथा डेंगू जांच हेतु नौ रोगियों का रक्त सैंपल जांच के लिए भेजा गया।