फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के 6 माह बाद भी सही नहीं हुई हाईवे के ब्रिज की लाइट

सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर चौकी के ठीक सामने नेशनल हाईवे पर एक बड़ा ब्रिज बनाया गया जिस पर विद्युत की व्यवस्था भी एनएचएआई द्वारा करवाई गई थी। कुछ दिन तो ब्रिज के नीचे लगे करीब 6 लाइटे जलती लेकिन फिर अचानक से सभी बंद हो गई। जिसकी शिकायतें ग्रामीणों ने एवं खुद चौकी के प्रशासन ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कर्मचारी एवं टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारियों द्वारा करीब 6 माह से सिर्फ एक ही बात बताई जा रही है की शिकायत दर्ज है जल्द ही निस्तारण होगा लेकिन आज तक ब्रिज के नीचे की लाइटे नहीं जली है। दीपावली का पर्व एवं सर्दियों में चोरों के सक्रिय होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं इन सभी को देखने के बावजूद भी एनएचएआई की लापरवाही से ब्रिज के नीचे की लाइट सही नहीं हो पा रही है जबकि व्यापारिक दृष्टिकोण से यह मुख्य ब्रिज कई जनपदों को भी जोड़ने वाला है दिन और रात यहां से लाखों लोग गुजरते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें