दिवाली के दिन करंट की चपेट में जाकर झुलसे भांजे की तीन दिन बाद अस्पताल में मौत से आहत मामा ने सूना घर देख फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिजन भांजे के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के लिए उसके घर गए थे। साढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।