फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के लाल चौक से की एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल से युवा अधिवक्ताओं को प्रतिमाह 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की मांग करने वाले कानपुर के अधिवक्ता शुभम जोशी ने अब कश्मीर के लाल चौक से वीडियो जारी कर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। लेह लद्दाख के बाद कश्मीर पहुंचे शुभम ने वीडियो जारी कर कहा कि अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा के साथ ही जीवन रक्षा भी जरूरी है। इसके लिए हम भारत सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने की मांग करते हैं। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के संयोजक, लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. रवीन्द्र शर्मा के पुत्र, समिति के सक्रिय सदस्य युवा अधिवक्ता शुभम जोशी ने लद्दाख यात्रा के दौरान गिनीज वर्ल्डस रिकॉर्ड में दर्ज दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबुल चोटी उल्मिंग ला पर पहुंचकर युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि देने की मांग उठाई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें