भीतरगांव क्षेत्र में बदलते मौसम के कारण निमोनिया से प्रभावित बच्चे सामने आ रहे हैं। मंगलवार देर रात तक भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी चालू रही। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष तिवारी स्वयं देर रात तक ओपीडी में मौजूद रहे। एक-एक बच्चे का परीक्षण किया। इस दौरान कई बच्चों में तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और पसलियां चलने जैसे निमोनिया के गंभीर लक्षण पाए गए।