कानपुर में अमर उजाला की मुहिम रंग लाई रही है। अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने पुख्ता कदम उठाया है। पुलिस ने पॉश इलाके मॉलरोड पर बने रेस्तरां की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर सोमवार को छापेमारी की है। पुलिस ने मौके से हुक्का, तंबाकू और रेड बुल के कैन भी बरामद किए।