फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने किया भंडाफोड़

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 27 Mar 2021 04:04 PM IST

कानपुर में डीआईजी की स्वाट टीम ने लॉकडाउन में बेरोजगारी की मार से त्रस्त नौजवानों को फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र स्थित ग्लोबस मॉल की छठवीं मंजिल और चुन्नीगंज में संचालित हो रहे दो कॉल सेंटरों में छापा मारकर मुख्य आरोपी व भारी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 50 मोबाइल, भारी मात्रा में सिम, डायरी व अन्य सामान बरामद किए हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि  यह गिरोह विदेश और कानपुर की बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने के बहाने बेरोजगारों से ठगी करते थे। स्वाट टीम प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि ग्लोबस मॉल स्थित एसकेएस डिजिटल सोल्यूशन और चुन्नीगंज में संचालित एसीएस कम्यूनिकेशन सेंटरों पर छापा मार मूलरूप से प्रतापगढ़ के पट्टी मझगांव निवासी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें