कानपुर में बीते दो साल से किराए के मकान में रह रही एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का पति और बच्चे कानपुर देहात में रहा करते थे। महिला के घर में कुछ लोगों का आना-जाना था। शक जताया जा रहा है कि इस महिला के उन लोगों के साथ अवैध संबंध थे और इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है।