फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: हादसे में दूध डेयरी सुरक्षा कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

उमर्दा मार्ग पर बुधवार शाम किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूध डेयरी के सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। आधा घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। पुलिस ने भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और जाम खुलवाया। क्षेत्र के ग्राम गसीमपुर निवासी नागेंद्र (35) गांव के पास स्थित दूध डेयरी में सुरक्षा कर्मी थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। गांव के बाहर उमर्दा-तिर्वा मार्ग पर दूसरी तरफ जाने के लिए वह कट से मुड़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद परिजन शव ले जाने के लिए राजी हुए। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा रहा। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें