फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीना में भाजपा के कई दावेदार, विधायक बोले- पिछली बार 51 इस बार 60 प्रतिशत पार

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने क्षेत्र की जनता को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। विधानसभा चुनाव में कई दावेदारों के सामने आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अन्य दलों को प्रत्याशियों की तलाश करनी पड़ रही है, जबकि भाजपा में कई चेहरे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए खुशी की बात है, क्योंकि सभी को विश्वास है कि प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि पिछली बार भी इसी तरह का माहौल था। झांसी, ललितपुर और जालौन में पार्टी के भीतर किसी तरह की दुविधा नहीं है। भाजपा पूरी स्पष्टता के साथ चुनाव में उतर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के मौजूदा विधायकों के कामकाज से जनता संतुष्ट है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें