फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भैया... हम कृष्ण विरोध नहीं': विवादित बयान पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, वीडियो में हाथ जोड़कर माफी मांगी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक विवादित बयान सामने आया है। 28 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित कथा में धीरेंद्र कृष्ण ने राम और कृष्ण की तुलना करते हुए कहा कि हमारे वाले भगवान एकदम सीधे खड़े होते हैं, उनका नाम भी सीधा है और धाम अयोध्या भी एकदम सीधा है, जबकि तुम्हारे वाले भगवान का नाम भी टेढ़ा और वे खड़े भी टेढ़े होते हैं। यहां तक कि उन्होंने कह डाला कि बंसी का बजाना खेल है, लेकिन धनुष का चलाना खेल नहीं होता। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसकी जमकर आलोचना भी हो रही है। हालांकि, इसके बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगते हुए कहा कि कहा कि वे खुद ठाकुर जी के भक्त हैं और भागवत कथा कहते हुए ठाकुर जी के गुणगान गाते हैं। उन्होंने कहा कि एक संत का प्रचलित पद है, जिसमें उन्होंने कहा कि बंसी का बजाना तो खेल भी है, परंतु धनुष चलाना खेल नहीं। वे इस पद की ही व्याख्या कर रहे थे। लेकिन, लोगों ने पूरी वीडियो नहीं देखा, आधा वीडियो देखकर उन्हें कृष्ण विरोधी घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें