फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी और 10 बीघा गेहूं की फसल हो गई राख

झांसी के मऊरानीपुर में ग्राम कुआगांव स्यावनी में दोपहर में अचानक हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसमें लगभग 10 बीघा की फसल जलकर राख हो गई। ग्राम कुआगांव स्यावनी निवासी हरीचरन, भगवानदास, रमेश अहिरवार की गेहूं की सूखी फसल में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से दोपहर में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई, ग्रामवासियों ने एक ओर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं फायरब्रिगेड को सूचना दी, मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक फसल राख हो गई। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें