फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, सपा ने प्रशासन को चेताया; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 09:17 PM IST

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने मतदाता सूची को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों के इशारे पर विशेष रूप से अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर के रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब फाॅर्म-7 के माध्यम से सुनियोजित ढंग से नाम कटवाने की गतिविधियां सामने आ रही हैं। आरोप लगाया कि इस काम में कुछ बीएलओ पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें प्रलोभन और धमकी देकर बड़ी संख्या में प्रिंटेड फाॅर्म जमा कराए जा रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग बूथों का हवाला देते हुए बताया कि कानामऊ गांव के बूथ संख्या 381 व 382 पर 17 आवेदन, बड़ागांव के बूथ संख्या 126 पर 114 आवेदन और अशरफपुर उसरहटा के बूथ संख्या 285 व 286 पर 250 से अधिक फाॅर्म-7 जमा किए गए हैं। कई फार्मों में न तो हस्ताक्षर हैं और न ही आवश्यक विवरण, जो निर्वाचन नियमों का उल्लंघन है। शैलेंद्र यादव ने कहा कि नियमों के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा 10 से अधिक आवेदन नहीं दिए जा सकते। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर एक ही तरह के आवेदन सामने आ रहे हैं। इससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले से जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी वैध मतदाता का नाम सूची से हटाया गया तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। लोकतांत्रिक तरीके से हर स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें