जालौन के एट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इगुई खुर्द में अधूरे आवास में रह रहे एक गरीब मजदूर परिवार के ढाई वर्षीय मासूम की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने ग्राम प्रधान और पंचायत मित्र पर आवास की दूसरी किस्त जारी कराने के एवज में 20 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसे न दे पाने के कारण मकान अधूरा रह गया था।