फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: प्रतिबंध के बावजूद रेलवे ब्रिज पर युवती का डांस करते वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक और पुलों पर वीडियो बनाना प्रतिबंधित होने के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक युवती का रेलवे ब्रिज के बीचोंबीच खड़े होकर डांस कर रही है। उसकी जरा सी गलती से हादसा हो सकता है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवती रेलवे ब्रिज के बीच खड़ी होकर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो पर “कालपी का पुल” लिखा हुआ है, जिससे इसे कालपी के रेलवे ब्रिज का बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है और रेलवे ट्रैक पर इस तरह के खतरनाक स्टंट को लेकर चिंता जताई जा रही है। रेलवे की ओर से पहले ही ट्रैक और पुलों पर वीडियो व रील बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि किसी भी समय ट्रेन आ सकती है और ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद प्रचार पाने की होड़ में लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जीआरपी एसओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस वीडियो की जानकारी नहीं है। वीडियो की सूचना मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें