फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई में गुलाब जल कंपनी पर DRI का तड़के छापा, नशीला पदार्थ बनाए जाने की सूचना से हड़कंप

उरई के डकोर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरा गांव में स्थित एक गुलाब जल बनाने वाली कंपनी पर राजस्व खुफिया निदेशालय लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे अचानक छापेमारी की। यह कंपनी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह पाल की बताई जा रही है, जहां पिछले तीन महीनों से गुलाब जल का काम चल रहा था। सूत्रों के अनुसार, कंपनी में अवैध रूप से नशीला पदार्थ बनाए जाने की गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। अचानक हुई इस रेड से इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि टीम को मौके से क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें