उरई की साइबर थाना पुलिस ने मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी का झांसा देने वाले और इलाज के बहाने युवतियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर ठगों—उमाकांत पटेल, रविकांत यादव और कौशल किशोर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मंगल सिंह वांछित है। आरोपियों के पास से छह मोबाइल, 13 सिम, सात एटीएम, फर्जी पर्चे, सील-मोहर, आधार कार्ड और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है।