पोस्टमार्टम हाउस से ई-रिक्शा में शव ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शव ले जा रहा शख्स दावा कर रहा है कि उसे एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई। सासनी के बिजलीघर क्षेत्र के रहने वाले यासीन (40) पुत्र नसरुद्दीन का शव 13 अक्तूबर को पराग डेयरी के निकट मिला था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।