नगर के पैराडाइस पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। नगर में स्थित वीरमैरिल लॉन में आयोजित वार्षिकोत्सव की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यार्थियों ने कॉमेडी शो, रानी लक्ष्मी बाई एक्शन शो प्रस्तुत किए। बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करने वाले नाटक का मंचन कक्षा आठ के विद्यार्थी शकील, अकरम औ अरीबा ने प्रस्तुत किया। सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार कक्षा छह की मनस्वी को मिला।