बेरुआ निजामपुर में ईंट से चेहरा और सिर कुचलकर वृद्ध किसान की हत्या किए जाने के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र ने रंजिश में हत्या किए जाने की बात कही है। घटना की जानकारी पर शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर पुलिस को खून से सनी ईंट भी मिली है।