फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी वृद्धा की ट्राली के पहिए से कुचलकर मौत

शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2025 06:26 PM IST

पाली - नकटौरा मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक से गिरी वृद्धा को ट्राली के पहिए ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोनार कोतवाली क्षेत्र के पुरौरी निवासी छुटकुन्ना (65) पिछले कुछ दिनों से पैर में दर्द से परेशान थी। इलाज के लिए आयुर्वेदिक औषधि लेने के लिए वह पाली थाना क्षेत्र के ज्यूरा गांव जाती थी। शनिवार को अपने देवर रियासुद़्दीन के साथ वह ज्यूरा गई थी। शाम को लगभग चार बजे वापस गांव जा रही थी। पाली थाना क्षेत्र में नकटौरा मार्ग पर सलोनी गांव के पास ईंट भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हुई और छुटकुन्ना सड़क पर गिर गई। उसी ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिए ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें