उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना इलाके के बछलौता रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हमलावरों ने दुकानदार की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए। दुकानदार का खून से लथपथ शव उनकी दुकान के ऊपर बने गोदाम में पड़ा मिला। दुकानदार की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।