मंडलायुक्त कार्यालय में सोमवार को आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद जनसुनवाई कार्यक्रम में 11 पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। महिलाओं ने घरेलू विवाद, उत्पीड़न व अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। अपर आयुक्त मीनू राणा ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है।