फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरदार पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने लगाई एकता की दौड़

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को पुलिस की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। गुरुनानक चौक से एसपी अभिषेक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसमें करीब 150 पुलिसकर्मियों और स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दौड़ जिला महिला अस्पताल, ईदगाह और दुखहरण नाथ मंदिर होते हुए वापस गुरुनानक चौक पर समाप्त हुई। इसके बाद पुलिस लाइन में एसपी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने भी पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को एकता का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें