फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राखी की डोर को डाक और रोडवेज का सहारा, भाइयों तक पहुंची 2700 राखियां

गोंडा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर डाक विभाग और रोडवेज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बहनों की राखियां समय से भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग विशेष व्यवस्था में जुटा है। प्रधान डाकघर से अब तक करीब 2700 राखियां स्पीड पोस्ट के जरिये विभिन्न स्थानों पर भेजी जा चुकी हैं। पर्व नजदीक आने के साथ राखी और उपहार भेजने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। उधर, रोडवेज ने भी रक्षाबंधन पर बहनों की सुविधा के लिए कमर कस ली है। परिवहन निगम की ओर से बहनों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके साथ एक पुरुष सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर बसों के संचालन और अतिरिक्त फेरे की तैयारी की गई है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन के दौरान बहनों को घर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बसों की उपलब्धता और संचालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें