फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: राशन-पानी और जनरेटर लेकर धरने पर डटा दुसाध समाज

मधुवेंद्र सचान Updated Tue, 08 Sep 2026 04:11 PM IST

गोंडा: एससी प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर दुसाध समाज का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे राशन-पानी व जनरेटर लेकर कलेक्ट्रेट के टिनशेड में डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे में सुनवाई न होने पर सड़क जाम की चेतावनी दी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष भगवानदीन पासवान ने डीएम को पत्र देकर 16 जून 2025 के शासनादेश का पालन कराने और प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की। राजेश दुसाध ने कहा कि प्रमाणपत्र न बनने से बच्चों को छात्रवृत्ति समेत अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक राम नरायन दुसाध ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें