यूपी के गोंडा में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच नगर पालिका की ओर से बस अड्डे के पास बनाया गया कूलिंग सेंटर राहगीरों के लिए राहत का बड़ा सहारा बन गया है। यहां लोगों के लिए शीतल पेयजल, बैठने की व्यवस्था और बड़े कूलर लगाए गए हैं, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल रही है। दोपहर की तपिश में सफर करने वाले यात्री और सड़क किनारे काम करने वाले लोग कुछ देर यहां रुककर राहत महसूस कर रहे हैं। धूप में ठेला लगाने वाले आकाश ने बताया कि कूलिंग सेंटर बनने से काफी सुविधा हो गई है। तेज गर्मी के बीच यहां ठंडी हवा मिलने से राहत मिलती है।