गोंडा में भले ही अधिकारियों की ओर से शिकायत के बाद तत्काल समस्या समाधान के दावे किए जा रहे हैं। मगर, कटरा बाजार के रामापुर गांव में उपभोक्ताओं को विद्युत कर्मियों की लापरवाही से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लाइनमैन से लेकर जेई तक नहीं सुन रहे हैं। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ का कहना है कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। शिकायत के बाद जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के साथ गर्मी में ओवरलोड के चलते पावर ट्रांसफार्मर भी हीट हो रहे हैं। ऐसे में मसकनवा समेत अन्य क्षेत्रों में ठंडा करने के लिए पानी डालना पड़ा है।