फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में राहत की आस में राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़

Bhupendra Singh Updated Sat, 09 May 2026 01:00 PM IST

गोंडा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें लोगों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न विभागों से जुड़े करीब 1.5 लाख मामलों के समाधान के माध्यम से निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। कम खर्च में त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद में बड़ी संख्या में लोग न्यायालय परिसर पहुंचे। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद, राजस्व एवं अन्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जा रहा है। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और विभागीय कर्मचारियों की मौजूदगी में पक्षकारों को समझौते के जरिए विवाद खत्म करने के लिए प्रेरित किया गया। सुबह से ही न्यायालय परिसर और संबंधित काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई लोग वर्षों से लंबित मामलों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। लोगों का कहना है कि लोक अदालत में कम समय और कम खर्च में मामले निपटने से राहत मिलती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें