फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली स्कूटी रैली

Bhupendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 03:06 PM IST

गोंडा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शहर में भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत अंबेडकर चौराहे से हुई, जो गुरु नानक चौराहा होते हुए गांधी पार्क तक पहुंची। इस रैली का संयोजन प्रिंस चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बीना राय के नेतृत्व में वर्षा सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, मनीषा मिश्रा, रेखा सिंह, अनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। रैली के दौरान महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण के समर्थन में नारे लगाए। लोगों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें