फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई रिजल्ट : गोंडा में सीबीएसई 10वीं रिजल्ट से छाया उत्साह, छात्रों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल (कक्षा 10) का परीक्षाफल बुधवार शाम घोषित होते ही जिले में खुशी का माहौल छा गया। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों के चेहरे खिल उठे। स्कूलों में भी उत्साह का माहौल रहा। सफल विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। कई छात्रों ने उम्मीद से बेहतर अंक हासिल किए, जिससे उनके परिवारों में भी जश्न का माहौल रहा। मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और कड़ी मेहनत को दिया। छात्रों का कहना है कि नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता मिली है। शिक्षकों ने भी छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें