शहर कोतवाली क्षेत्र के श्मशान घाट पर बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब 12 बजे एक युवक गंगा में डूब गया। वह पड़ोसी के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट आया था। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ के माध्यम से गंगा में लापता युवक की तलाश कराई जा रही है।