जनपद के तटवर्ती इलाके के लोगों के लिए सोमवार की सुबह राहत की खबर लेकर आई। गंगा में घटाव दर्ज किया गया। आपदा विभाग की शाम पांच बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर 62.110 मीटर दर्ज किया गया। प्रत्येक घंटे दो सेमी की रफ्तार से गंगा में घटाव दर्ज हो रहा था। इसके बाद भी गंगा चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर से 10 सेमी ऊपर बह रही थी।