अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन शहर के छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध इंटर कालेज में रविवार को किया गया। इसमें कुल पंजीकृत 927 छात्र-छात्राओं में 478 उपस्थित थे जबकि 449 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले कई परीक्षार्थी उत्साहित दिखे।