फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवधाम चले कांवड़िए; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 24 Aug 2026 06:39 PM IST

शहर के गंगा घाटों पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए हर-हर महादेव व बोल बम का उद्घोष करते हुए रवाना हुए। कांवड़ियों की भीड़ के कारण शहर केसरियामय नजर आया। शहर के विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, ददरीघाट आदि जगहों पर प्रसाद, कांवड़, गैलन, कपड़े आदि की दुकानें सजी हुई थीं। शहर के आसपास के गांवों के शिवभक्त दोपहर से ही आना शुरू कर दिए थे। बाइक से लेकर नंगे पांव कांवड़िए गंगा घाटों पर पहुंचे। गंगा स्नान के बाद उन्होंने विधि-विधान से महादेव व कांवड़ का पूजन किया। बहुत से शिवभक्त पीठ पर पिट्ठू में गंगाजल लेकर शिवधाम के लिए रवाना हुए। शाम के बाद शहर के शिवभक्त भी गंगा घाट पहुंचे। वह गंगाजल लेकर महाहर धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान महिलाओं, युवाओं की संख्या अधिक देखी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें