भारत डायलॉग्स के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ शुक्रवार को नंद रेजीडेंसी होटल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, दक्षिण अफ्रीका के राजदूत प्रो. अनिल सुकलाल, राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, तथा भारत एक्सप्रेस के संस्थापक व कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक उपेंद्र राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।