फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनाल्टी शूट आउट में उसिया को 5-3 से हराकर कुर्रा सेमीफाइनल में, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 07:47 PM IST

रेवतीपुर गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में 62वीं अंतर राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला कुर्रा और उसिया के बीच खेला गया। इसमें कुर्रा ने पेनल्टी शूट आउट में उसिया को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले मैच के 30वें मिनट में उसिया के अमीर ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी जो मध्यांतर तक कायम रही। मध्यांतर के बाद शुरु हुए मुकाबले को अभी कुछ ही देर हुए थे कि मैच के 55वें मिनट में कुर्रा के कौसर ने गोलकर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन कोई गोल नहीं कर पाया। इसके बाद पेनल्टी शूट आउट का निर्णय लिया गया जिसमें कुर्रा ने उसिया को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में निर्णायक संतोष पांडेय और कमेंट्री प्रदीप राय बड़े ने की। इस अवसर पर अंजनी, नवीन राय, गोलू राय, शिवम पांडेय, रामू, झुन्ना चौहान, राकेश पांडेय, अमित राय, राजेश राय, नवनीत राय, मिंटू पांडेय, विनयकांत राय, नन्हे, रानू, आशीष, गोलू आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें