फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के सहयोगी व बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज की 24 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी के सहयोगी और बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को पुलिस ने रेयाज की 24 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली। जिलाधिकारी के आदेश पर रेयाज अहमद अंसारी की उन संपत्तियों को कुर्क की गई, जो संगठित अपराध और समाजविरोधी गतिविधियों से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। पुलिस ने कासिमाबाद क्षेत्र के साथ-साथ मऊ जनपद में भी खरीदी गई भूमि को भी कुर्क कर लिया। इसकी बाजारू कीमत करीब 24 करोड़ रुपये आंकी गई है। रेयाज अहमद अंसारी पर विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि रेयाज की 24 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें