फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की दर कम होने पर विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

यूपीडा द्वारा प्रस्तावित विन्ध्य पूर्वांचल-स्पर एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिग्रहीत की जा रही भूमि के तय प्रतिफल को लेकर काश्तकारों में रोष देखने को मिल रहा है। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम निधि को शिकायती पत्रक सौंपकर सर्किल रेट और वास्तविक बाजार भाव के आधार पर उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। किसान जितेंद्र पाल‚ भरत सिंह‚ अनुज सिंह ने बताया कि सरकार की इस परियोजना के निर्माण के लिए उनके कई मौजों के उपजाऊ खेत जद में आ रहा हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा तय की गई दर काफी बेहद कम हैं। काश्तकारों ने आरोप लगाया कि वर्तमान मूल्यांकन सूची में भूमि का सही मूल्य नहीं आंका गया है, जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग किया कि ग्रामीण क्षेत्र के नियमानुसार बाजार मूल्य व सर्किल रेट का पुनर्मूल्यांकन करते हुए चार गुना तक उचित प्रतिफल निर्धारित किया जाए और उसके बाद ही बैनामा निष्पादित हो। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से सुदर्शन सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पांचरतन बिन्द, राजदेव सिंह, विक्रमा सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुमित सिंह, वंशरायन, रामानुज सिंह, प्रकाश सिंह और राधाकृष्ण सिंह सहित कई प्रभावित किसान मौजूद रहे। एसडीएम निधि ने काश्तकारों की मांगों को उच्चाधिकारियों और शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें