फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसपी संचालक से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 04 Jul 2026 08:20 PM IST

गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के झोटना गांव में बैंक संचालक को पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। सीओ भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि झोटना गांव निवासी प्रशांत मौर्य गांव में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का संचालन करते हैं। उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन जुलाई की दोपहर करीब 3:05 बजे गांव निवासी मनोज सिंह उनके बैंक केंद्र पर पहुंचा और 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। तहरीर के आधार पर भुड़कुड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया। सीओ ने बताया कि मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें