फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोच के अंदर जला मिला फ्रिज-एसी और बैटरी, रेलवे की टीम ने शुरू की जांच

ट्रैक मेंटिनेंस कैंम्पिंग कोच में लगी आग की घटना की जांच करने के लिए चार सदस्यीय जांच टीम शिकोहाबाद पहुंची। यहां टीम ने जले हुए कोच के अंदर जाकर बारीकी निरीक्षण किया। यहां टीम ने आग लगने के कारणों की जांच की है। शनिवार दोपहर कोच में लगी आग की घटना के बाद रविवार को चार सदस्यीय जांच टीम शिकोहाबाद आई। यहां टीम ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में विचार विमर्श किया। इसके बाद टीम जले हुए कोच के पास पहुंची। यहां टीम ने जांच के दौरान पाया कि कोच में आग की घटना में रेलवे का करोड़ों रुपयों के माल का नुकसान हुआ है। कोच में जला हुआ फ्रिज, एसी इंडोर, कंबल, इन्वर्टर बैटरी आदि काफी सामान जलकर राख हो गया है। इसके अलावा कोच के बाहर कुछ लोगों के जूते-चप्पल और चश्मा आदि पड़े हुए थे। इतना ही नहीं कोच के अंदर से खाना पकाने के बर्तन, अग्निशमन यंत्र, फायर बॉल भी जल चुके थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें