फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिल भरने के दो दिन बाद भी कटी बिजली, उपभोक्ताओं का हंगामा

स्मार्ट मीटर के प्रीपेड सिस्टम में आ रही तकनीकी खराबी के कारण बिल अदा करने के दो दिन बाद भी सप्लाई बहाल न होने पर उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। सोमवार को बड़ी संख्या में पीड़ित उपभोक्ताओं ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। तमाम उपभोक्ता बिजली घर पहुंचे। आरोप लगाया कि दो दिन पहले ही अपने बिल का भुगतान कर दिया था, इसके बावजूद मीटर से घरों की सप्लाई बंद हो गई। इस दौरान उपभोक्ताओं और जेई के बीच तीखी बहस और कहासुनी भी हुई। मामले को शांत कराते हुए एसडीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि प्रीपेड सिस्टम पहली बार लागू हुआ है, इसलिए कुछ तकनीकी अड़चनें आ रही हैं। कई मीटर रिचार्ज के 5-10 मिनट में चालू हो गए, लेकिन जिनमें एरर आ रहा है, उन्हें कार्यालय से विशेष कमांड देकर सुचारू किया जा रहा है। टूंडला के एक्सईन (विद्युत) कालेश्वर सिंह ने बताया कि प्रीपेड सिस्टम जनता के लिए फायदेमंद है। इससे उपभोक्ता अपने फोन पर बिजली के इस्तेमाल की रियल-टाइम जानकारी देख सकेंगे। उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं, तकनीकी समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें