फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फरिहा मुख्य बाजार में जाम से परेशान लोग, घंटों फंसे रहे वाहन

फिरोजाबाद के कस्बा फरिहा का मुख्य बाजार भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। गोल चक्कर से लेकर सरकारी हॉस्पिटल काली मंदिर तक दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। सबसे अधिक परेशानी मरीजों और उनके परिजनों को होती है, जिन्हें अस्पताल पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी इस समस्या से खासे प्रभावित हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में बढ़ती भीड़, अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारों की खराब स्थिति के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। व्यापारी मनीष गुप्ता ने बताया कि यदि सड़क किनारे इंटरलॉकिंग करा दी जाए तो वाहन व्यवस्थित तरीके से खड़े हो सकेंगे और जाम की स्थिति में काफी सुधार होगा। व्यापारी विकास आरोठिया का कहना है कि मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे आए दिन जाम लगता है। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने की मांग की। व्यापारी बंटी कुशवाहा ने भी बाजार क्षेत्र में स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था और उचित पार्किंग की व्यवस्था कराने पर जोर दिया, ताकि आमजन को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत व प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की अपील की है, जिससे मुख्य बाजार में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया पुलिस पिकेट तैनात रहती है। अतिक्रमण के चलते जाम लग गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें