फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बीएलओ ने स्कूल परिसर में की आत्महत्या, मचा कोहराम

Shikha Pandey Updated Sat, 28 Feb 2026 08:27 PM IST

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद गांव में शुक्रवार को एक बीएलओ व शिक्षामित्र ने स्कूल परिसर के अंदर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की बेटी की शादी आठ मार्च को तय थी। आलियाबाद गांव निवासी अखिलेश कुमार शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि उन पर लगातार काम का दबाव बनाया जा रहा था। बेटी की शादी नजदीक होने के बावजूद उन्हें अवकाश नहीं दिया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि मानसिक दबाव के कारण अखिलेश कुमार ने यह कदम उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, हालांकि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें