फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिव मंदिर के ताले तोड़कर चोरी, नागराज-पीतल की थाली समेत पूजा का सामान ले गए चोर

राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र में पहरा-रुदायन मार्ग पर अमर शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा के पास स्थित शिव मंदिर में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से नागराज, पीतल की थाली, आरती, घंटी समेत पूजा-पाठ का अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मामले पर सनी ने बताया कि उनके पिता रविवार करीब 10 बजे मंदिर में पूजा करके गए थे। उस समय मंदिर में पूजा का पूरा सामान मौजूद था। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो नागराज, पीतल की थाली और अन्य सामान गायब था। सनी ने बताया कि घटना के संबंध में उनके पिता राधेश्याम यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद ने थाना राजा का रामपुर में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले पर थानाध्यक्ष रोहित राठी ने बताया कि इस मामले में कल लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में मंदिर से पूजा का सामान चोरी किए जाने की बात बताई गई है। मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें