फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजलीघर में सजी शराब की महफिल...ड्यूटी पर कर्चामरियों ने खूब छलकाए जाम, वीडियो हुआ वायरल

अरुन पाराशर Updated Fri, 16 Jan 2026 03:31 PM IST

एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव बेरनी स्थित विद्युत उपकेंद्र (बिजलीघर) इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिजलीघर के कार्यालय में ही कर्मचारी देर रात शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बेरनी बिजलीघर के अंदर का है, जहां सरकारी दफ्तर की मर्यादा को ताक पर रखकर जाम छलकाए जा रहे हैं। वीडियो में बिजली विभाग के कर्मचारी और कुछ बाहरी व्यक्ति मेज पर शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामान सजाकर पार्टी करते साफ देखे जा सकते हैं। सूत्रों और वायरल वीडियो में शराब पार्टी में बिजलीघर पर तैनात एसएसओ, लाइनमैन और नगवाईं गांव के निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं। सरकारी कार्यालय में इस तरह की अनुशासनहीनता अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर जहां उपभोक्ता बिजली कटौती और फाल्ट की समस्याओं से जूझते रहते हैं, वहीं बिजली घर के अंदर जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा इस तरह की पार्टी करना विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें